गाजर का जूस पीकर शरीर को दें नया जीवन

गाजर का जूस पीकर शरीर को दें नया जीवन

सेहतराग टीम

गाजर, जो हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। क्योंकि इसमे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा भी कई फायदे होते हैं जो गाजर के इस्तेमाल से हम अपनी सेहत को दे सकते हैं। ऐसे में अगर आप गाजर का जूस पीते हैं, तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गाजर के फायदों के बारे में।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

गाजर का जूस या फिर अगर आप इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर को मिल सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, के, बी 8 समेत कई खनिज पाए जाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से गाजर का सेवन करने के अनेक फायदे मिल सकते हैं। हम अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। कई तरह की महंगी क्रीम तक लगाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना गाजर का जूस पीते हैं या फिर सलाद खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ सकती है।

गाजर रक्त की विषाक्ता कम करता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से चेहरे पर होने वाले कील-मुहासों से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारी आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसका सेवन करके आंखों की रोशनी भी बढ़ा सकते हैं। यही नहीं, अगर आप गाजर का सेवन जूस या फिर सलाद के रूप में करते हैं तो इससे रक्त में शर्करा का स्तर ठीक रहता है।

वहीं, गाजर का जूस पीने से भी शरीर को फायदा मिलता है। अगर आप गाजर का जूस पीते हैं, तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। साथ ही गाजर का सेवन करने से शरीर की पाचन शक्ति भी बढ़ती है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आज के दौर में फेफड़ों और कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है, लेकिन अगर गाजर का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इस जोखिम को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

गाजर में कैरोटीनॉयड होता है और ये हृदय रोगियों के लिए काफी सही माना जाता है। गाजर खाने से दांतों की चमक बढ़ने के साथ ही मसूड़ों से आने वाला खून भी बंद हो सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, अगर आपकी खांसी नहीं रूक रही है तो आप गाजर का रस निकालकर उसमें काली मिर्च मिलाकर पीते हैं, तो खांसी में काफी आराम मिलता है। साथ ही गाजर शरीर में खून बढ़ाने का भी काम करता है।

इसे भी पढ़ें-

पाचन शक्ति सही रखनी है, तो ये चीजें एक साथ भूलकर भी ना खाएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।